शीराज़े हिन्द का ऐतिहासिक चेहल्लुम सम्पन्न | Indian 24 Circle News

शीराज़े हिन्द का ऐतिहासिक चेहल्लुम सम्पन्न।

ऐतिहासिक चमत्कारी ताजिया व तुरबत से मन्नते मांगने व उतारने के लिए लोग उमड़े   

जौनपुर (25 अगस्त 2024) 

शीराज़े हिन्द जौनपुर का ऐतिहासिक व मोजिज़ी (चमत्कारी) चेहल्लुम शनिवार को ग़मगीन माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। इमामबाड़ा शेख़ मोहम्मद इस्लाम से उठा जूलूस बेगमगंज स्थित सदर इमामबाड़ा पहुंचा जहाँ ऐ हुसैन अलविदा की सदा के साथ नम आंखो से सभी ताजिये व तुरबत सुपुर्दे ख़ाक किये गए। 

कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार की रात इस्लाम चौक पर ताज़िया रखने से हुई। तत्पश्चात शब्बेदारी के आयोजनार्थ एक मजलिस हुई जिसकी समाप्ति पर अन्जुमनो ने नौहा व मातम अनवरत रूप से रात भर किया। तथा पूरे रात दिन लोग ताजिया से मन्नते मागते व उतारते रहे। भोर में पांच बजे एक मजलिस हुई जिसको बेलाल हसनैन ने पढ़ा, जिसके बाद आग से दहकती हुई ज़ंजीर का मातम अन्जुमन गुलशने इस्लाम (रजि.) ने किया। रात में संचालन सै अकबर हुसैन एडवोकेट ने किया।

शनिवार को कार्यक्रम का आरम्भ दोपहर एक बजे मजलिस से हुआ, सोज़ख्वानी हुई व मरसियाख्वानी मुफ्ती शारिब मेहंदी ने किया। मजलिस को मौलाना सै नदीम रज़ा ज़ैदी फैजाबादी ने सम्बोधित करते हुए इमाम पर हुए मसायब पढ़ा तो लोग दहाड़े मार रोने लगे। और इमामबाड़े से ऐतिहासिक तुरबत निकाली गई। तुरबत से मन्नती नेबू उतारने व चढ़ाने के लिए भारी संख्या में महिला पुरुष मोमनीन उमड़ पड़े। उसके बाद ताजिये व तुरबत के साथ जुलूस की शक्ल मे अन्जुमन नौहा पढ़ती मातम करती अपने कदीम रास्ते बाजार भुआ, मुल्लाटोला, बारादुअरिया, हममाम दरवाजा, काज़ियाना गली, अजमेरी, पुरानी बाजार होते हुए सदर इमाम बाड़ा पहुंचकर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन सै कबीर ज़ैदी ने किया। 

ज्ञात हो कि इस ऐतिहासिक चेहल्लुम को पूरे देश में मनाये जाने वाले चेहल्लुम से एक दिन पहले मनाया जाता है। इसके इतिहास को देखते हुए देश के विभिन्न हिस्से से हज़ारो की संख्या में मोमनीन (श्रदालु) पहुंचते है। 

  मोतवल्ली सै ज़ाफर हसन ज़ैदी करबलाई व कार्यकारी मुतवल्ली लाडले ज़ैदी ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सै ज़मीर ज़ैदी, पूर्व एमएलसी हाजी सिराज मेहंदी, मौलाना सै सफदर हुसैन ज़ैदी, शाहिद ज़ैदी, अबु तालिब ज़ैदी, मो मुस्तफा, अफसर हुसैन, नजमुल हसन नजमी, तनवीर हसन, आरिफ जाफरी आदि सहित हज़ारो की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सिपाही संग रंगरलिया मनाने के जुर्म मे डिप्टी SP को डिमोट करते हुए सिपाही बनाया गया। Indian 24 Circle News

एसपी ने दो चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर, पुलिस विभाग में मचा हड़कम। Indian 24 Circle News