जौनपुर नगर पालिका परिषद में अमृत मित्र योजना के तहत महिलाओं को दिया गया फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट के ओ एंड एम का प्रशिक्षण जौनपुर: आज दिनांक 25 जुलाई 2024 को जौनपुर नगर पालिका परिषद में अमृत मित्र योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन और रखरखाव के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुपरवाइजर अपर्णा साहू, माली रुकमीना, तथा सफाई मित्र प्रभावती और मंत्रा ने भाग लिया। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। प्रशिक्षण में सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (CSE) से कार्यक्रम अधिकारी अलका कुमारी ने महिलाओं को फीकल स्लज प्रबंधन के बारे में जानकारी दी, जिसमें सेनिटेशन वैल्यू चेन को आधार बनाया गया। महिलाओं को ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस से संबंधित व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों का उपयोग और प्लांट पर ध्यान रखने वाली बातों के बारे में भी बताया गया। CSE के कार्यक्रम अधिकारी और अभियंता मनीष मिश्रा ने शोधन संयंत्र के सभी घटकों के संचालन एवं मेंटेनेंस के बारे में तकनीकी जानकारी दी। प्...
पूर्व विधायक के प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला, अज्ञात हमलावर फरार Indian 24 Circle News खेतासराय (जौनपुर) – शुक्रवार की देर शाम को खेतासराय के पास गोरारी गांव में अज्ञात हमलावरों ने पूर्व विधायक के प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर खान पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर पहले से ही घात लगाए हुए थे और रेलवे क्रॉसिंग के पास वारदात को अंजाम दिया। पराकमाल गांव निवासी खुर्शीद अनवर खान, जो पूर्व विधायक नदीम जावेद के प्रतिनिधि हैं, अपने मित्र मुकेश पांडेय के साथ बाइक पर जा रहे थे। जैसे ही वे गोरारी गांव पहुंचे, हमलावरों ने बाइक से पीछा कर लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में खुर्शीद के हाथ और पैर गंभीर रूप से टूट गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल खुर्शीद को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पहुंचाया गया, जहाँ से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस टीम इस हमले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पूर्व विधायक पर लगाए गंभीर...
बाबासाहब के अपमान पर गृहमंत्री अमित शाह देश की महान जनता से माफी मांगे और उन्हें बर्खास्त किया जाए:-राकेश मौर्य Indian 24 Circle News समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपाजनों, पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार की दोपहर में कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या के नेतृत्व में सैकड़ो सपा कार्यकर्ता द्वारा गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अपमान को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट का भ्रमण कर सैकड़ो की संख्या में मौजूद सपा कार्यकताओ ने बाबा साहेब का चित्र हांथो में लेकर " बाबासाहब का अपमान नही सहेगा हिन्दुस्तान " " बाबासाहब के सम्मान में एकजुट पीडीए मैदान में " " अमित शाह माफी मांगो, अमित शाह इस्तीफा दो " " अमित शाह को बर्खास्त करो " " बाबा तेरा मिशन अधूरा अखिलेश यादव करेंगे पूरा "जैसे गगनभेदी नारों से सपाजनों के आक्रोश के भाव झलक रहे थे।सैकड़ों पार्टीजनों ने विरोध दर्शाया और महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस अवसर पर जिल...
Comments