मूल संघ जौनपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न

मूल संघ जौनपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न

Indian 24 Circle News 


जौनपुर, 17 नवम्बर 2024: आज राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के जनपद जौनपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। अधिवेशन का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार यादव के मुख्य आतिथ्य में और प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक, वाराणसी की मण्डलीय अध्यक्ष श्रीमती डॉ विजय भारतीय सिंह और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जनपद जौनपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। जिलाध्यक्ष के पद पर श्रीमती आदर्श वर्मा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जौनपुर को चुना गया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला मंत्री, संयुक्त मंत्री और अन्य पदों पर भी योग्य उम्मीदवारों का चयन हुआ। अधिवेशन का संचालन स्वयं जिलाध्यक्ष श्रीमती आदर्श वर्मा ने किया।  

प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय और कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह कार्यकारिणी जौनपुर के राजकीय माध्यमिक शिक्षकों की समस्याओं का उचित समाधान सुनिश्चित करेगी। 

इस अवसर पर संघनिष्ठ साथियों ने भी सभा को सम्बोधित किया और शिक्षक संघ की एकता और संघर्षशीलता पर बल दिया।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर नगर पालिका परिषद में अमृत मित्र योजना के तहत महिलाओं को दिया गया फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट के ओ एंड एम का प्रशिक्षण

भैंस-बकरी चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी से मिले 8000 रुपये बरामद

पूर्व विधायक के प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला, अज्ञात हमलावर फरार