थाना खुटहन और थाना खेतासराय की संयुक्त टीम ने शातिर गो तस्कर को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

थाना खुटहन और थाना खेतासराय की संयुक्त टीम ने शातिर गो तस्कर को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

Indian 24 Circle News


जौनपुर: जनपद में अपराध की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल के नेतृत्व में चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना खुटहन और थाना खेतासराय की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने शातिर गो तस्कर निसार पुत्र जलालुद्दीन को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। 

यह मुठभेड़ 22 नवंबर 2024 को रात 9:16 बजे उसरबस्ती नहर पुल के पास हुई, जब पुलिस टीम ने आरोपी को घेरने की कोशिश की। मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से एक 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपी की पहचान निसार के रूप में हुई, जो थाना खेतासराय क्षेत्र का निवासी है। इसके खिलाफ पहले भी कई अपराधी मामले दर्ज हैं, जिनमें गो तस्करी, पशु क्रूरता, गैंगेस्टर एक्ट और अन्य संगीन अपराध शामिल हैं।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ थाना खुटहन में मु0अ0सं0-354/2024 धारा 109(1) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ और भी कई मामले दर्ज हैं, जिसमें गौ हत्या और चोरी से संबंधित मामलों की जानकारी सामने आई है। 

गिरफ्तारी टीम में थाना खुटहन के थानाध्यक्ष दिब्य प्रकाश सिंह, थाना खेतासराय के थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार गौतम, उ0नि0 महेन्द्र यादव, कां0 शुभम त्यागी, कां0 संदीप कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। 

पुलिस विभाग ने इस सफलता को एक बड़ी कामयाबी माना है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का आश्वासन दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

युवक पर दबंगों ने चाकू से किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

जौनपुर के हमाम दरवाजा में युवक की संदिग्ध मौत, फांसी लगाकर की आत्महत्या या हत्या की गुत्थी ?

कोतवाली पुलिस ने 8 जुआरियों को किया गिरफ्तार, 75540 रुपए और ताश की गड्डी बरामद