थाना शाहगंज व थाना सरपतहा की सयुक्त पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार | Indian 24 Circle News

थाना शाहगंज व थाना सरपतहा की सयुक्त पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता 2 बदमाश जनपदीय वांछित, हिस्ट्रीशीटर व शातिर अभियुक्तों से मुठभेड़ में दो गिरफ्तार।

थाना शाहगंज व थाना सरपतहा की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 02 बदमाश जनपदीय वांछित, हिस्ट्रीशीटर व शातिर अभियुक्त घायल/गिरफ्तार, अभियुक्तो के कब्जे से 02 देशी तमन्चा.315 बोर,  02 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 02 खोखा .315 बोर व एक अपाचे मोटर साइकिल बरामद-

डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज, अजीत सिंह चौहान के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक-21.08.2024 को रात्रि में लगभग 12.30 बजे थाना शाहगंज व थाना सरपतहां की संयुक्त टीम द्वारा थाना शाहगंज अन्तर्गत योगी तिराहे पर मौजूद होकर चेकिंग की जा रही थी कि चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति अपाचे मोटरसाइकिल से आते हुए दिखाई दिये जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने  का प्रयास किया गया लेकिन बदमाश पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करके भागने लगे । बदमाशों द्वारा फायर किया गया जिस पर आत्मसुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा चलाई गयी गोली बदमाशों के पैरों में लगी । व बदमाश घायल होकर गिर पड़े । घायल बदमाशों से पूछताछ में पता चला की उक्त बदमाश जनपदीय वांछित, हिस्ट्रीशीटर व शातिर अभियुक्त राजन कुमार पुत्र रामलाल निवासी गरोठन थाना खेतासराय जनपद जौनपुर व मोनू यादव पुत्र अशोक यादव निवासी गरोठन थाना खेतासराय जनपद जौनपुर है ।  जिसे पुलिस टीम द्वारा थाना शाहगंज अन्तर्गत उसराभादी आने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके जीवनरक्षार्थ तत्काल पुलिस अभिरक्षा में ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है, अभियुक्तो के पास से 02 देशी तमन्चा.315 बोर,  02 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 02 खोखा .315 बोर व एक अपाचे मोटर साइकिल बरामद हुआ, नियमानुसार सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

*गिरफ्तार अभियुक्त-*

1.राजन कुमार पुत्र रामलाल निवासी गरोठन थाना खेतासराय जनपद जौनपुर। 

2 मोनू यादव पुत्र अशोक यादव निवासी गरोठन  थाना खेतासराय जनपद जौनपुर। 

*आपराधिक इतिहास-* 

*1.राजन कुमार पुत्र रामलाल* निवासी गरोठन थाना खेतासराय जनपद जौनपुर

1.मु0अ0सं0 273/2024 धारा 109(1) बीएनएस 2023 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शाहगंज जनपद जौनपुर 

2.मु0अ0सं0 67/2020 धारा 147/323/325/427/452/504/506 भादवि थाना खेतासराय जौनपुर

3.मु0अ0सं0 132/2022 धारा 411/413/414/468/471 भादवि0 थाना खेतासराय जनपद जौनपुर

4.मु0अ0सं0 1410/2017 धारा 379/411 भादवि0 थाना खेतासराय जनपद जौनपुर 

5.मु0अ0सं0 101/2019 धारा 376/511 भादवि0 थाना लाईनबाजार जनपद जौनपुर

6.मु0अ0सं0 130/2019 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना लाईनबाजार जनपद जौनपुर

7.मु0अ0सं0 302/2023 धारा 411/414 थाना शाहगंज जनपद जौनपुर

8.मु0अ0सं0 303/2023 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना शाहगंज जनपद जौनपुर

9.मु0अ0सं0 207/2023  धारा 380/411 भादवि0 थाना सरपतहां जनपद जौनपुर

10.मु0अ0सं0 208/2018 धारा 379/411 भादवि0 थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर

11.मु0अ0सं0 209/2018 धारा 380/411 भादवि थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर

12.मु0अ0सं0 379/2018 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर

*2.मोनू यादव पुत्र अशोक यादव* निवासी गरोठन थाना खेतासराय जनपद जौनपुर

1.273/2024 धारा 109(1) बीएनएस 2023 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शाहगंज जनपद जौनपुर 

2.मु0अ0सं0 44/2022 धारा 379/411 भादवि0 थाना खेतासराय जौनपुर

3.मु0अ0सं0 47/2022 धारा 379/411 भादवि0 थाना खेतासराय जौनपुर

4.मु0अ0सं0 106/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खेतासराय जौनपुर

5.मु0अ0सं0 151/2023 धारा 323/504/506 भादवि0 थाना खेतासराय जौनपुर

6.मु0अ0सं0 154/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खेतासराय जौनपुर

7.मु0अ0सं0 212/2020 धारा 120बी/307/411/414/419/420/467/468/471 भादवि0 थाना शाहगंज जौनपुर

8.मु0अ0सं0 255/2020 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना शाहगंज जनपद जौनपुर

*बरामदगी-* 

1. 02 देशी तमन्चा.315 बोर,  02 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 02 खोखा .315 बोर व एक अपाचे मोटर साइकिल 

*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम–*

1.SO रोहित कुमार मिश्रा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर

2.उ0नि0 मंशाराम गुप्ता मय पुलिस टीम थाना शाहगंज जौनपुर 

3.उ0नि0 विवेकानन्द सिंह मय पुलिस टीम थाना सरपतहां जौनपुर

Comments

Popular posts from this blog

महिला सिपाही संग रंगरलिया मनाने के जुर्म मे डिप्टी SP को डिमोट करते हुए सिपाही बनाया गया। Indian 24 Circle News

एसपी ने दो चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर, पुलिस विभाग में मचा हड़कम। Indian 24 Circle News