करंट की चपेट से दो घायल, तों एक गर्म दाल से झुलसी | Indian 24 Circle News

करंट की चपेट से दो घायल, तों एक गर्म दाल से झुलसी।


जौनपुर जनपद के अलग-अलग स्थानों पर करट की चपेट में आने से दो लोग शाक लगने के साथ झुलस गए। जबकि गर्म दाल ऊपर गिरने से महिला झुलस गई। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

जलालपुर थाना क्षेत्र के मकरा गांव निवासी शनी उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र नन्हे मंगलवार रात्रि असावधानी वश करंट की चपेट में आकर शाक लगने के साथ झुलस गया। परिजन जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाए।इसी प्रकार शहर कोतवाली क्षेत्र के भौराजीपुर मोहल्ला निवासी योगेश उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र साधूराम मौर्या बुधवार शाम घर में विद्युत प्रवाहित तार जोड़ते समय असावधानी वश करंट की जद में आकर शाक लगने के साथ झुलस गए। परिजन जिला अस्पताल पहुंचाये यहां पर चिकित्सक ने उपचार कर जाने दिया। खुटहन थाना क्षेत्र के खलसापटटी गांव निवासी रागिनी सिंह उम्र लगभग 50 वर्ष पत्नी मनीष सिंह बुधवार शाम चूल्हे पर दाल पकाकर चूल्हे से उतार ही रही थीं की अचानक दौरा पड़ने से दाल गिर पड़ी नतीजतन वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाए।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर के हमाम दरवाजा में युवक की संदिग्ध मौत, फांसी लगाकर की आत्महत्या या हत्या की गुत्थी ?

महिला सिपाही संग रंगरलिया मनाने के जुर्म मे डिप्टी SP को डिमोट करते हुए सिपाही बनाया गया। Indian 24 Circle News